28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
06 May, 2022 by Ardh Sainik News

बग्गा की गिरफ्तारी में आया नया मोड़ : पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया ,दिल्ली में दर्ज हुआ अपहरण का मामला

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तारी के बाद बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जाया रहा था। लेकिन इससे पहले कि वह पंजाब पहुँचते बीच में हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को नेशनल हाईवे-44 पर कुरुक्षेत्र के गांव खानुपर कोलियां के पास रोक लिया है। पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है मौके पर कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल के पुलिस अधीक्षक मौजूद है । वहीं पंजाब पुलिस का कहना है उनके सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस हरियाणा के डीजीपी को चिट्ठी भेज रही है ।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।लेकिन पंजाब पुलिस का कहना है कि यह कोई अपहरण का मामला नही हैं हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस को बेवजह रोक रही है।