28.5c India
Breaking News:

International

image
07 May, 2022 by Ardh Sainik News

पाकिस्तान के समर्थन में आए पाकिस्तान के युवा, पार्टी ने शुरू किया गठजोड़

पाकिस्तानी सेना खुद का महिमामंडन करने और पूर्व प्रधा मंत्री इमरान खान पर सभी विफलताओं को ठीकरा फोड़ने में काफी फेल रही। इसका प्रमुख कारण है कि जनरल कमर जावेद बाजवा आर्थिक मोर्चे पर लिए गए निर्णय के लिए जिम्मेदार थी। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में वरिष्ठ पदों पर सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति उन्होंने कराई थी। अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद इमरान खान छुपे नहीं। उन्होंने शक्तिशाली अमेरिका और सेना से मुकाबला करने के लिए शहरी मध्यम वर्ग के बीच नया समर्थन हासिल किया है। इमरान खान शहरी युवाओं के बीच एक मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। इस्लाम खबर के अनुसार, सेना इमरान खान के खिलाफ अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव को बचाने के लिए अभियान चला रही है।