28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
16 Aug, 2022 by Ardh Sainik News

कश्मीर में ITBP जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 39 थे सवार; मौतों की आशंका

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में मौतों की भी आशंका है और कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें 37 आईटीबीपी के थे और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ।

बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।