28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
03 Jul, 2022 by Ardh Sainik News

उपराष्ट्रपति चुनाव में BJP कैप्टन अमरिंदर सिंह को बना सकती है उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए का उम्मीदवार बना सकती है। कैप्टन ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। अब खबर यह भी आ रही है कि उन्होंने जो अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था, उसकी भी भगवा खेमे में विलय करने की तैयारी चल रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक) के साथ गठबंधन में लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। नई नवेली आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई।उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होना है। वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट डालते हैं। भाजपा के लिए यह लड़ाई काफी आसान है। दोनों सदन मिलाकर भगवा खेमे का पास पूर्ण बहुमत है।