28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
25 Jun, 2022 by Ardh Sainik News

असम में 33 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,हालात बद से बदतर की स्थिति में

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े नज़र आ रहे हैं।पूरे राज्य में करीब 33 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।नागौन जिले के राहा विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.42 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं और लगभग 155 गांव डूबे हुए हैं।घरो में पानी भरने की वजह से लोग सड़क किनारे तंबू में रहने को मजबूर हैं।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सैकड़ों लोगों को अपना घर बार छोड़कर हाईवे व सड़कों के किनारे तंबू लगाकर रहना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से जल्द हालात सुधरने के आसार भी नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बीते दिनों इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया। 

  नागौन जिले की हालत बद से बदतर होती जा रही है।नागौन जिले में बच्चों को राहत शिविरों में ही प्री स्कूल गतिविधियां कराना पड़ रही हैं। एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सुपरवाइजर एनडी डोले ने बताया कि स्कूल पूर्व की गतिविधियों में सुबह की प्रार्थना, व्यायाम, चित्रकला सिखाई जा रही है।असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 2.65 लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ व वर्षाजन्य हादसों के कारण अब तक 118 लोगों की जान जा चुकी है।