28.5c India
Breaking News:

Latest

image
15 May, 2022 by Ardh Sainik News

राजस्थान के मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए 15 अधिकारियों वाली दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह जयपुर पहुंची है। आपको बता दें कि मंत्री के बेटे पर 23 वर्षीय महिला से बलात्कार का आरोप है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे ने पिछले साल 8 जनवरी से इस साल 17 अप्रैल के बीच कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे शादी करने का भी वादा किया। राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर पहुंची। पुलिस टीम में 15 सदस्य हैं, जिसका नेतृत्व एसीपी कर रहे हैं। पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची वो क्षतिग्रस्त था। वहां रोहित जोशी नहीं मिला। इसके बाद सिविल लाइन स्थित रोहित के पिता और मंत्री के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भी रोहित जोशी नहीं मिला। महेश जोशी भी अपने घर पर नहीं मिले। आपको बता दें कि रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 23 साल की महिला ने रेप केस दर्ज कराया था। महिला ने कहा कि उसने पिछले साल फेसबुक पर रोहित जोशी के साथ दोस्ती की और तब से वे संपर्क में हैं। महिला ने आरोप लगाया कि अपनी पहली मुलाकात के दौरान उसने उसके पेय में नशीला पदार्थ डाला और जब वह अगली सुबह उठी तो उसने उसे नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाए। एक अन्य मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित जोशी भी एक बार उनसे दिल्ली में मिला था और उसने जबरदस्ती की थी। महिला ने कहा, "रोहित ने मुझे एक होटल में रुकवाया जहां उसने हमारे नाम पति-पत्नी के रूप में दर्ज करवाए। फिर उसने मुझसे शादी करने का वादा किया। उसने नशे में धुत होकर मुझे गालियां दीं।" महिला ने आगे कहा कि 11 अगस्त, 2021 को, उसे पता चला कि वह गर्भवती है।