28.5c India
Breaking News:

Featured News

image
07 May, 2022 by Ardh Sainik News

मानसून का आरंभ -'असानी'

देश के कई राज्यो में मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है।तेज हवाओं के साथ उत्तरी तटीय राज्यों से टकरा सकता है चक्रवात असानी।अगले हफ्ते ओडिशा-आंध्र प्रदेश की मुसीबतें बढ़ सकती है मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार 24 घण्टे में चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुँच सकता है साथ ही कई राज्यो में तेज हवाएं चलने की आशंका है।तूफान की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलकर भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ सकता है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र शनिवार शाम तक तेज हो जाएगा और 24 घंटे बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पास 10 मई तक पहुंचने की आशंका है। असानी चक्रवात विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के करीब 10 से 11 मई के बीच पहुंचने की संभावना है। लगातार तीसरे साल आएगा समुद्री तूफान अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र भारतीय समुद्र तट से 1,000 किमी से अधिक दूर था। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी असानी तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गति 45 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने समुद्र के पास रहने वाले नागरिकों को भी अलर्ट किया है। वहीं मछुवारों को भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 से 9 मई के बीच दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ मध्य भागों में 55 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।