28.5c India
Breaking News:

Latest

image
04 Jun, 2022 by Ardh Sainik News

टिकैत ने साधा बीजेपी पर निशाना ,कहा - मेरी हत्या करना चाहती है

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को मेरठ में किसानों को संबोधित करते समय बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कर्नाटक में हुए हमले सोची समझी साजिश के तहत हुए है।टिकैत ने कहा है कि यह समय आपस मे झगड़ने का नही है।सरकार तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है साथ ही संबोधित करते हुए कहा कि टिकैत परिवार हमेशा ही किसानों की आवाज़ बना और आगे भी किसानों की सेवा में हाज़िर रहेगा।टिकैत परिवार कभी भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा।आगे टिकैत ने कहा कि उनको दिल्ली में मरवाने की साजिश थी जिससे वह पिछले दरवाजे से बच कर निकले।


टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले सिंचाई के लिए? बिजली निशुल्क देने का वादा किया था. लेकिन, अब नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।10 साल से अधिक अवधि वाले ट्रैक्टरों को रोका जा रहा है।इसके लिए संगठन लड़ाई लड़ रहा है।यह ट्रैक्टर का रुख दिल्ली के बजाय लखनऊ का भी हो सकता है।किसानों से अपील करते हुए कहा कि संगठन को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाएं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार करें।उन्होंने कहा कि सरकार संगठन के लोगों को आपस में लड़ाकर संगठन को कमजोर करना चाहती है।अलग-अलग अध्यक्ष बनाकर राजनीति की जा रही है।यदि, आपस में उलझे रहे तो सरकार हत्या करा देगी।

राकेश टिकैत ने कहा की सरकार के खिलाफ एकजुटता से ही ताकत बढ़ेगी और सरकार से लड़ा जाएगा। इसके लिए तैयार रहें।लड़ाई सरकार से जारी है और आगे भी जारी रहेगी।जब तक सरकार बैठ कर बात नहीं करेगी। तब तक कोई समाधान नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री बीजेपी के नहीं हैं बल्कि सभी पार्टी के हैं।