28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
04 Jun, 2022 by Ardh Sainik News

कानपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी हिरासत में

उत्तरप्रदेश के कानपुर में बीते दिन शुक्रवार को जुमे के बाद भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी माने जा रहे हयात जफर हाशमी को हिरासत में ले लिया गया है।इस मामले में पुलिस की कई टीम हिंसा के मास्टर माइंड हाशमी की तलाश में जुटी हुई थी।उसको लखनऊ से हिरासत में लिया है।हाशमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है वह पहले भी लोगो को हिंसा के लिए उकसा चुका है।वह सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी काफी सक्रिय रहा था। 

 

 

पुलिस अफसरों का कहना है कि इसमें और भी लोग शामिल है जो हिंसा बड़ा कर उपद्रव मचाने में शामिल है।पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही है।साथ ही कई गोपनीय तरीके से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

 

 

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। इस बीच अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से खदेड़ा। जोहर फैंस एसोसिएशन और अन्य मुस्लिम तंजीमों ने पहले ही शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। इसी बीच यह विवाद सामने आया।