28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
10 Jun, 2022 by Ardh Sainik News

देशभर में फैली नूपुर शर्मा के विरोध की ‘आग’, नवी मुंबई-सोलापुर में भी हो रहे प्रदर्शन

नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में नवी मुंबई में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर विरोध हो रहा है। यह प्रदर्शन नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर किया जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध में उतरी हैं। नवी मुंबई के साथ-साथ सोलापुर में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। गौरतलब है कि आज जुमे की नमाज के बाद देशभर के कई शहरों में प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद कई जगहों पर हालात भी खराब हुए हैं।

 

प्रयागराज में एडीजी का वाहन क्षतिग्रस्त

इस बवाल की शुरुआत हुई थी उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज से। यहां पर जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा का विरोध शुरू हुआ। इसके बाद अचानक माहौल खराब होने लगा और पत्थरबाजी शुरू हो गई। यहां पर उपद्रवियों ने अधिकारियों तक को नहीं बख्शा। डीएम और एसपी पर भी पत्थर फेंके गए और एडीजी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा देश के अन्य हिस्सों, पश्चिम बंगाल से लेकर रांची समेत विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन हुआ है।

 

अपमानजनक टिप्पणी के बाद पार्टी से निकाला गया था

बता दें कि नुपूर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद विदेशों में हालात बिगड़े तो नुपूर शर्मा और एक अन्य भाजपा नेता को पार्टी से निकाल दिया गया। हालांकि इसके बाद भी नूपुर के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। बीते शुक्रवार को कानपुर के कुछ हिस्सों में भी नूपुर के बयान को लेकर हुए विरोध के दौरान हिंसा बढ़ गई थी।