28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
14 Mar, 2022 by Ardh Sainik News

Ardh Sainik Welfare Trust Founder & Chairman Sh. Puran Chand Arya meets Hon'ble Defence Minister of India Shri Rajnath Singh

13 मार्च 2022 रविवार को अर्ध सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन श्री पूरन चंद आर्य जी अपनी टीम के साथ हमारे देश के आदरणीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने अर्ध सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जवानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की, जिस पर हमारे आदरणीय रक्षा मंत्री जी ने जवानों के लिए चलाएं जा रहे हेल्प लाइन के बारे में पूछा। चेयरमैन जी ने उन्हें बताया कि रोज हमारी हेल्प लाइन पर लगभग, 200 (दो सौ) से 250 (ढाई सौ) जरूरतमंद जवानों की कॉल आती हैं और हम उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। साथ ही अर्ध सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जवानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी एवं पुनर्वास योजनाओं के बारे में बताया, जैसे कि - 1. सैनिकों के बच्चों के लिए, स्कूल एवं कॉलेज में रियायती दरों पर एडमिशन सहायता 2. आईटीआर ई-फाइलिंग सहायता 3. मुफ्त कानूनी मार्गदर्शन 4. अर्ध सैनिक कैंटीन 5. अर्ध सैनिक फार्मेसी 6. अर्ध सैनिक सिक्योरिटी 7. अर्ध सैनिक लॉजिस्टिक्स 8. अर्ध सैनिक हाउसिंग 9. अर्ध सैनिक इंडस्ट्रियल कैंटोनमेंट इस पूरे बैठक में हमारे चेयरमैन जी के साथ टीम के माननीय सदस्य श्री कमल नांगिया जी और इंजीनियर नवीन कुमार शाह भी मौजूद थे। बैठक के अंत में हमारे आदरणीय रक्षा मंत्री जी ने हमारे चेयरमैन जी से कहा कि आप एक पुण्य का काम कर रहे हैं क्योंकि जवानों की सेवा करना पुण्य का काम है और इसे आप लगातार जारी रखें, यदि कहीं आवश्यकता हो तो हमें बताएं। हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए के लिए आपका धन्यवाद। जय हिंद।