28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
27 Jun, 2022 by Ardh Sainik News

आलिया भट्ट और रणबीर बनने वाले है पैरेंट्स, हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं, यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल बेड पर खुश दिख रही हैं और पास में रणबीर कपूर बैठे हैं। साथ में दूसरी फोटो लॉयन कपल और कब की है। उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है।

आलिया के पोस्ट के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। वहीं नीतू कपूर के पोस्ट और कॉमेंट का लोगों को इंतजार है। बता दें कि इंडस्ट्री से इस साल कई गुड न्यूज मिल चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी में बेटी पैदा होने की खुशखबरी दी थी। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त तक उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। बीते साल अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया था। इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों ने रणबीर-आलिया को बधाई दी और साथ ही खुशी जाहिर की।