28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
30 Jun, 2022 by Ardh Sainik News

कन्हैयालाल के परिजनों से सीएम गहलोत ने की मुलाकात, आर्थिक मदद भी की

सीएम अशोक गहलोत उदयपुर स्थित मृतक कन्हैयालाल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया। सीएम ने कन्हैयालाल के परिवार को 51 लाख का चेक सौंपा।इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनआईए एक महीने के अंदर इस केस में जल्दी सजा दिला दे। कन्हैया को सुरक्षा दी गई या नहीं, क्या कमी रही, सभी चीजें जांच में सामने आ जाएगी। हमें एनआईए की जांच पर भरोसा करना चाहिए। जांच निष्पक्ष होगी। हम पूरा सहयोग करेंगे। वहीं उदयपुर हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को सर्व समाज की ओर से मौन जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। टाऊन हॉल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट से लौटते समय दिल्लीगेट चौराहे पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा।

उदयपुर में मौन जुलूस निकाला गया। हत्या के विरोध में लोग हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर सड़क पर उतरे। कई लोगों ने पोस्टर के जरिए आरोपियों की फांसी की मांग की। हालांकि, जुलूस के दौरान कुछ इलाकों में छुटपुट वारदातों की खबरें भी आ रही हैं। एक ढाबे को जला दिया गया। एक धर्मस्थल को भी नुकसान पहुंचा है। पथराव हुआ है।