28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
26 Jun, 2022 by Ardh Sainik News

2 राज्यो में आप की सरकार,लोकसभा में 'जीरो', संगरूर से भी नहीं पूरी हुई उम्मीद

पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी की हार के बाद हाल यह है कि पार्टी की दो राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी लोकसभा सांसद नहीं है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक मात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान ही थे जिन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। संगरूर सीट पर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। अब राज्यसभा में आप के 8 सांसद हैं लेकिन लोकसभा में यह संख्या शून्य है।

एक तरफ लोकसभा में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है तो वहीं उच्च सदन में पार्टी के आठ सांसद हैं। जुलाई में यह संखया बढ़कर 10 हो जाएगी। हाल में आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा. हरभजन सिंह और संदीप पाठक राज्यसभा पहुंचे हैं। पहले से ही संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा में थे।संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी हैट्रिक से चूक गई। आम आदमी पार्टी को पंजाब से ही लोकसभा में एंट्री मिली थी। 2014 में जहां आम आदमी पार्टी को पंजाब से चार सीटें हासिल हुई थीं वहीं 2019 में केवल भगवंत मान ही चुनाव जीत पाए। संगरूर से भगवंत मान ने दो बार जीत दर्ज की लेकिन तीसरी बार यहां शिरोमणि अकाली दल ने कब्जा कर लिया।

दिल्ली की राजेंद्रनगर सीट पर आम आदमी पा्रटी को एक बार फिर सफलता मिली है। यहां से विधायक रहे राघव चड्ढा ने इस्तीफा दे दिया था। वह राज्यसभा चल गए हैं। ऐसे में हुए उपचुनाव में आप के दुर्गेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दे दी।